इंडिया न्यूज, नई दिल्ली।
नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार (NITI Aayog Vice Chairman) ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। कुमार के इस्तीफे के बाद अब नीति आयोग के अगले उपाध्यक्ष सुमन के बेरी (Suman Beri) होंगे। सरकार के मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने राजीव कुमार के इस्तीफे की मजूंरी प्रदान प्रदान कर दी है। वे 30 अप्रैल को नीति आयोग के उपाध्यक्ष के पद से कार्यामुक्त हो रहे हैं।
कुमार का लेंगे स्थान
देश के जाने माने अर्थशास्त्री कुमार ने अगस्त 2017 में नीति आयोग के उपाध्यक्ष पद का कार्यभार संभाला था। कुमार को तत्कालीन उपाध्यक्ष अरविंद पनगढ़िया के आयोग से हटने के बाद नियुक्त हुए थे। कुमार ने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से अर्थशास्त्र में डॉक्टरेट और लखनऊ विश्वविद्यालय से पीएचडी की उपाधि हासिल की है। वे सेंटर फॉर पॉलिसी रिसर्च में वरिष्ठ ‘फेलो’ भी रह चुके हैं।
1 मई से होगी नियुक्ति
मिली जानकारी के मुताबिक, आयोग ने अपने बयान में कहा है कि सुमन के बेरी को कुमार की जगह 1 मई 2022 से उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त करने की मंजूरी प्रदान की गई है। उनकी यह नियुक्ति अगले आदेश तक जारी रहेगी। इसस पहले बेरी नेशनल काउंसिल ऑफ एप्लाइड इकोनॉमिक रिसर्च (एनसीएईआर) के महानिदेशक (मुख्य कार्यकारी) के रूप में कार्य किया है।
इन पदों पर रह चुके हैं बेरी
इसके अलावा बेरी प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद, सांख्यिकीय आयोग और मौद्रिक नीति पर भारतीय रिजर्व बैंक की तकनीकी सलाहकार समिति के सदस्य भी रह चुके हैं।
ये भी पढ़ें : शेयर बाजार ने लाल रंग से की कारोबार शुरुआत, सेंसेक्स 500 अंक लुढ़का, निफ्टी 17250 के नीचे, मिडप कैप में गिरावट
ये भी पढ़ें : इंफोसिस के बाद अब टाटा स्टील ने भी समेटा रूस से कारोबार, जानिए क्या है इसके पीछे की वजह?
ये भी पढ़ें : अडानी समूह ने की देश की सबसे बड़ी समुद्री सेवा कंपनी ओएसएल का अधिग्रहण, समुद्री सेवा में रखा कदम, जानें कितने की हुई डील?