इंडिया न्यूज,नई दिल्ली।
First Visuals From Ranbir-Alia Wedding: रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने मुंबई के पाली हिल स्थित घर ‘वास्तु अपार्टमेंट’ में पंजाबी रीति-रिवाज से सात फेरे लिए और एक दूसरे को अपने जीवन साथी के रूप में स्वीकार किया। इससे पहले कपल की हल्दी, चूड़ा सेरेमनी और कुल देवता की पूजा जैसी सभी रस्में हुईं। सभी रस्मों के दौरान दोनों के फैमिली मेंबर्स, क्लोज फ्रेंड्स और कुछ सेलेब्स ही मौजूद रहे। रणवीर और आलिया के शादी के बंधन में बंधने के बाद सोशल मीडिया पर ‘#Mr & Mrs Kapoor’ ट्रेंड कर रहा है।
समाचार न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, मुंबई में शादी के बंधन में बंधने के बाद अभिनेत्री आलिया भट्ट और अभिनेता रणबीर कपूर ने घर बाहर खड़ी मीडिया के सामने शादी करने के बाद पहली बार सामने आए है। दोनों लोग काफी खुश नजर आ रहे थे। रणवीर और आलिया ने हाथ हिलाकर बाहर खड़े लोगों का अभिवादन किया।
#WATCH मुंबई में शादी के बंधन में बंधने के बाद अभिनेत्री आलिया भट्ट और अभिनेता रणबीर कपूर।#RanbirAliaWedding pic.twitter.com/TIaKv18NNY
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 14, 2022
मिली जानकारी के मुताबिक, शादी के बाद कपल जल्द ही बाहर आकर मीडिया के सामने पहली पब्लिक अपीयरेंस देंगे। इसके बाद सिद्धिविनायक मंदिर भगवान गणेश का आशीर्वाद लेने जाएंगे।
शादी में शामिल हुए जेह (First Visuals From Ranbir-Alia Wedding)
रणवीर और आलिया की शादी में करीना कपूर खान का दूसरा बेटा जेह भी शामिल हुआ है। जेह और करीना की एक फोटो सामने आयी है जिसमें जेह कुरता पायजामा पहने नजर आ रहा है।
साथ ही कुछ और फोटो भी सामने आईं हैं जिनमें रणबीर की बहन रिद्धिमा और आलिया की मां सोनी राजदान। एक अन्य तस्वीर में रणबीर की चचेरी बहन निताशा नंदा के साथ पोज देतीं दिख रही हैं।
Also Read : 20 इलेक्ट्रिक स्कूटरों में एक साथ लगी आग, आखिर क्यों ईवी में आग के केस आ रहे सामने