इंडिया न्यूज,नई दिल्ली।
Inauguration: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को सागरपुर क्षेत्र में दक्षिणी निगम द्वारा विकसित किये गये नवनिर्मित “इंद्रप्रस्थ पार्क” जनता को समर्पित किया। इसके अलावा रक्षा मंत्री ने पार्क में निर्मित योगा सेंटर ‘वीर शिरोमणी श्री महाराणा प्रताप व्यायामशाला’का भी उद्घाटन किया। इस दौरान सिंह न कहा कि दिल्ली जैसे महानगर मे पार्को को विकसित करने की अत्यंत आवश्यकता है और यह पार्क दिल्ली के लिए फेफड़ों की तरह है।
पार्क करेगा प्रदूषण मुक्त वातावरण प्रदान (Inauguration)
रक्षा मंत्री सिंह ने कहा कि दक्षिणी निगम द्वारा घनी आबादी वालों क्षेत्रों में हरे-भरे व सुन्दर पार्कों को विकसित करके पर्यावरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दर्शाता रहा है। सागरपुर वॉर्ड में यह शानदार पार्क बनाकर दक्षिणी निगम ने नागरिकों को उनके घर के समीप ही शुद्ध व प्रदूषण मुक्त वातावरण प्रदान किया है। यह उल्लेखनीय है कि निगम द्वारा एक उपेक्षित स्थान पर को हरे भरे पार्क के रूप में परिवर्तित किया गया जहाँ एक समय पर गंदगी व मलबे का अंबार लगा हुआ था।
लोगों दें इस पार्क के रख-रखाव में सहयोग (Inauguration)
उन्होंने कहा कि इस पार्क व योगा सेंटर बन जाने से क्षेत्रीय नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य भी प्राप्त होगा। उन्होंने स्थानीय नागरिकों का सहयोग मांगते हुए कहा कि वे निगम के साथ के साथ मिलकर इन पार्कों के रख-रखाव में अपना योगदान दें। इस मौके पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता, नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी, महापौर मुकेश सुर्यान सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
पीएम के मार्गदर्शन पर स्वच्छता अभियान पर दिया जा रहा विशेष ध्यान (Inauguration)
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्र नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में स्वच्छता अभियान, आयुष्मान योजना, आयुर्वेद यूनानी पद्धति, फ़िट इंडिया, खेलो इंडिया अभियानों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है ताकि नागरि कों को बेहतर स्वास्थ्य वह स्वच्छ वातावरण प्राप्त हो सके।
पार्क में लगाए हैं 9 वायर फिगर (Inauguration)
वहीं, महापौर मुकेश सुर्यान ने बताया कि दक्षिणी निगम द्वारा लंबे संघर्ष के उपरांत वर्ष 2020 फरवरी माह में इस भूमि को डी.डी.ए. से लिया गया था। आयुक्त ज्ञानेश भारती ने पार्क के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि इस पार्क का कुल क्षेत्रफल 3.26 एकड़ है। इस बंजर भूमि पर लगभग 2500 पेड़ व 4500 पौधे लगाकर इसे एक हरे भरे पार्क के रूप में विकसित किया गया। पार्क का सौंदर्यीकरण बढ़ाने के लिए 9 वायर फिगर लगाए गए है।
Also Read : Share Market Update : रूस ने तेज किए हमले, शेयर बाजार फिर दहला, सेंसेक्स 1760 अंक टूटा
Also Read: Womens Day 2022 : Kiran Mazumdar Shaw Success Story