Cotton Production
इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:
हरियाणा में इस बार खरीफ 2022 सीजन में 19.25 लाख एकड़ कपास का उत्पादन करने का लक्ष्य रखा गया है। इस बारे में जानकारी देते हुए हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव सुमिता मिश्रा ने बताया कि आगामी 31 मार्च तक राज्य में सभी कपास पिराई कारखानों और तेल मिलों के पुराने स्टॉक की सफाई करने को कहा गया है।
वहीं कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने पहले ही पिंक बॉल वर्म को नियंत्रित करने के लिए कार्य योजना की समीक्षा कर ली है और फील्ड स्टाफ को अपने किसान जागरूकता अभियान को पूरा करने और पुराने कपास के ढेर की सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। Cotton Production In Haryana
हरियाणा के इन जिलों में उगाई जाती है कपास
वहीं विभाग के महानिदेशक हरदीप सिंह ने बताया कि सभी फैक्ट्री मालिकों, भारतीय कपास निगम सिरसा के अधिकारियों और फील्ड अधिकारियों के साथ गतिविधियों की प्रगति की समीक्षा व निगरानी के अतिरिक्त मुख्य सचिव ने बताया कि प्रदेश में कपास मुख्य रूप से हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, भिवानी, जींद, पलवल, गुरुग्राम, सोनीपत, फरीदाबाद, चरखी दादरी, नारनौल, रेवाड़ी, झज्जर, कैथल, पानीपत, रोहतक और मेवात जिलों में उगाई जाती है।

पिछले सीजन के दौरान कपास 15.90 लाख एकड़ क्षेत्र में उगाई गई थी। राज्य के कुछ हिस्सों में पिंक बॉल वर्म से कपास की फसल को नुकसान भी हुआ था। (Cotton Production) इस बार कृषि विभाग ने खरीफ 2022 सीजन के लिए 19.25 लाख एकड़ का लक्ष्य रखा है।
कपास में पिंक बॉल वर्म के गंभीर खतरे को ध्यान में रखते हुए कृषि और किसान कल्याण विभाग ने कपास उत्पादक जिलों के लगभग 85 प्रतिशत गांवों को चौधरी चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय हिसार के साथ मिलकर किसानों को किसान मेलों, गोष्ठियों और प्रशिक्षण के माध्यम से शिक्षित करने के लिए पहले ही कवर कर लिया है। कपास की खेती के क्षेत्र को बढ़ाने और बेहतर उत्पादन के लिए पूरे फसल मौसम में विभिन्न सलाह को लागू करने के लिए एक साप्ताहिक कार्यक्त्रम / गतिविधि कैलेंडर भी तैयार किया है।
Also Read : भारी गिरावट में खुला शेयर बाजार आया हरे निशान में, सेंसेक्स 30 अंक ऊपर
Also Read : Ruchi Soya Industries का एफपीओ आज से खुला, जानिए इससे संबंधित सारी जानकारी