इंडिया न्यूज,नई दिल्ली।
Cng Price Hike: पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद से लोगों को महंगाई की दोहरी मार झेलनी पड़ी रही है। पिछले कई दिनों से देश में पेट्रोल डीजल के बढ़ते दाम रहे हैं,जिनके बढ़े दामों ने जनता को काफी परेशान किया हुआ है। इस बीच, शुक्रवार को सीएनजी की दामों में भी सरकार ने बढ़ा दिए हैं। दिल्ली में सीएनजी (CNG) के दामों में 80 पैसे प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी की गई है। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीटी) में सीएनजी की अब 60.01 रुपये से बढ़ाकर 60.81 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है।
नेचुरल गैस में हुई वृद्धि का असर दिखा सीएनजी पर
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, नेचुरल गैस के दामों में हुई बेतहाश वृद्धि के चलते राजधानी दिल्ली में सीएनजी के दामों में वृद्धि की गई है। सीएनजी के दामों में हुई यह वृद्धि का असर अब राजधानी के वाहन चालकों पर बढ़ेगा।
1 महीने अंदर 6 बार बढ़े दाम
आईजीएल राष्ट्रीय राजधानी में सीएनजी और पाइप वाली रसोई गैस की खुदरा बिक्री करती है। आपको बता दें कि पिछले 1 महीनें में सीएनजी के दामों में इसको मिलाकर 6 बार वृद्धि की गई है। अब तक चार रुपए प्रति किलो सीएनजी के दाम बढ़ चुके हैं। हालांकि कंपनी ने खाना पकाने के लिए इस्तेमाल होने वाली नेचुरल गैस की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया है. नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में सीएनजी के भाव 63.38 रुपये किलो होंगे जबकि गुरुग्राम यह 69.17 रुपये किलो पर उपलब्ध होगा।
हर राज्य में अलग होती है सीएनजी के दाम (Cng Price Hike)
उल्लेखनीय है कि देश के विभिन्न राज्यों में सीएनजी की कीमत अलग-अलग होती हैं। इसके पीछे की सीधे वजह यह है कि इस पर लगने वाले वैट और लोकल टैक्स है।
Also Read : Share Market में हरियाली, सेंसेक्स 74 चढ़कर 58811 पर पहुंचा
Also Read : No Relief On Petrol Diesel : 10 दिन 6.40 रुपए प्रति लीटर हुआ महंगा पेट्रोल
Connect With Us : Twitter | Facebook | Youtube