इंडिया न्यूज,नई दिल्ली।
नागालैंड के मुख्यमंत्री नेफियो रियो ने गुरुवार को केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी और पृथ्वी विज्ञान राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से मुलाकात की है। इस मुलाकात में मुख्यमंत्री रियो ने केंद्रीय मंत्री सिंह के साथ विकास से लेकर अखिल भारतीय सेवाओं के अधिकारियों की नियुक्ति तक राज्य से संबंधित कई मसलों पर चर्चा की।
पूर्वोत्तर के लोग सिंह को दूत के रुप में देखते हैं
मुलाकात खत्म होने के बाद मुख्यमंत्री रियो ने कहा कि सिंह की पूर्वोत्तर की गहरी दिलचस्पी है। राज्य के लोग हमेशा राष्ट्रीय राजधानी में अपने दूत के रूप में देखते हैं जो उनसे जुड़ों मुद्दों में मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं।
आईएएस की प्रतिनियुक्ति व नियुक्त का उठाया मुद्दा
इस मुलाकात के दौरान रियो ने नागालैंड में आईएएस अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति और नियुक्ति से संबंधित कुछ मुद्दों को केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह के संज्ञान में लाए। इस संबंध सिंह ने कहा कि वह विभाग से इन सभी मुद्दों पर विभाग को समुचित विचार करने और यह देखने को कहेंगे कि सबसे सर्वोत्तम क्या हो सकता है? डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा पूर्वोत्तर के लोगों को राष्ट्र निर्माण में भागीदारी की मुख्यधारा की भूमिका निभाने में सक्षम बनाया है। इसका नतीजा यह है कि पूर्वोत्तर के युवा अब देश भर में, विशेष रूप से पर्यटन और विमानन उद्योग में अग्रणी भूमिका में दिखाई दे रहे हैं।
सरकार की प्राथमिकता के कारण पूर्वोत्तर में आया बदलाव (Meeting)
सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा पूर्वोत्तर को उच्च प्राथमिकता दिये जाने के कारण वहां आज बदलाव आया है, जिस पर विश्वास करना मुश्किल है और विकास के पूर्वोत्तर मॉडल का उल्लेख अब देश के अन्य हिस्सों में भी विकास मॉडल के रूप में किया जा रहा है। उन्होंने कहा मोदी ने कोविड महामारी से पहले प्रधानमंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के पहले छह वर्षों में उन्होंने पूर्वोत्तर प्रांतों के 50 से अधिक दौरे किए थे, इसमें नागालैंड राज्य का लगातार दौरा भी शामिल है।
Also Read : 20 इलेक्ट्रिक स्कूटरों में एक साथ लगी आग, आखिर क्यों ईवी में आग के केस आ रहे सामने
Connect With Us : Twitter | Facebook | Youtube