इंडिया न्यूज,नई दिल्ली।
Gold and Silver Price Today : वैश्विक स्तर पर सोने-चांदी के भाव तेजी का असर आज भारतीय बाजार में भी देखने को मिला। बुधवार को भारतीय सर्राफा बाजार में सोना चांदी के भाव में नरमी के बाद गुरुवार को फिर इसके भाव में तेजी आई है। सोने के भाव में आज प्रति दस ग्राम 232 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। इसके साथ अब राजधानी दिल्ली सराफा बाजार में सोना महंगा होकर 51,816 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव पर पहुंच गया। हालांकि इससे एक दिन पहले यानी बुधवार को दिल्ली सराफा बाजार में सोने के भाव 51,584 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव पर बंद हुए थे।
अन्य कैरेट के सोना का भाव
शुद्धता | सुबह का भाव | |
सोना (प्रति 10 ग्राम) | 999 | 51777 |
सोना (प्रति 10 ग्राम) | 995 | 51570 |
सोना (प्रति 10 ग्राम) | 916 | 47428 |
सोना (प्रति 10 ग्राम) | 750 | 38833 |
सोना (प्रति 10 ग्राम) | 585 | 30290 |
चांदी (प्रति 1 किलो) | 999 | 67770 |
आज चांदी हुई 254 रुपए महंगी
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटीज) तपन पटेल भारतीय सर्राफा बाजार में सोना चांदी के भाव की जानकारी देते हुए कहा कि दिल्ली सराफा बाजार में 24 सोने के साथ-साथ आज चांदी के भाव में भी तेजी रही है। दिल्ली के सर्राफा बाजार में आज चांदी प्रति किग्रा 254 रुपये की तेजी आई। इसके साथ अब यह 68,312 रुपये पर पहुंच गए है। इससे एक दिन पहले यह चांदी 68,058 रुपये प्रति किग्रा पर कारोबार किया था।
यह है विश्व बाजार में सोना चांदी का भाव (Gold and Silver Price Today)
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना बढ़कर 1,945 डॉलर प्रति औंस और चांदी सपाट होकर 25.12 डॉलर प्रति औंस पर चल रही थी। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के रिसर्च एनालिस्ट दिलीप परमार ने कहा कि सोने की कीमत पिछले दो दिनों से स्थिर है और कॉमेक्स में गुरुवार को 1,945 डॉलर प्रति औंस पर सोने का हाजिर भाव था।
Also Read : सेंसेक्स 89 अंक गिरकर 57,595 पर बंद, निफ्टी 22 अंक फिसला
Also Read : Ruchi Soya Industries का एफपीओ आज से खुला, जानिए इससे संबंधित सारी जानकारी