इंडिया न्यूज,नई दिल्ली।
Vande Bharat Train: देश में अभी तक सिटिंग चेयर वाली वंदे भारत ट्रेन का संचालन होते देखा होगा लेकिन आने वाले दिनों में इस ट्रेन में बड़ा परिवर्तन करते हुए स्लीपर सुविधा से लैस भारतीय रेलवे इसका संचालन करने वाला है। इसके लिए भारतीय रेलवे ने 200 वंदे भारत ट्रेनों की तीसरी खेप खरीदने की तैयार कर रहा है। वहीं, रेलवे मार्च में ही 24,000 करोड़ रुपए का टेंडर जारी कर सकता है। इससे मतलब साफ है कि भारतीय रेलवे वंदे भारत ट्रेन का सटिंग के साथ-साथ स्लीपर में भी संचालन करने का निर्यण किया है।
44 ट्रेनों का रेलवे दे चुका है ठेका (Vande Bharat Train)
वर्तमान रेलवे केवल सटिंग वाली वंदेभ भारत ट्रेनों का ही संचालन करता है। इनकी संख्या देश में102 हैं। रेलवे पहले ही इंटीग्रल कोच फैक्ट्री में 44 वंदे भारत ट्रेनों के निर्माण के लिए ठेका दे चुका है। ऐसी 58 और ट्रेनों की खरीद के लिए फिलहाल बोली प्रक्रिया भी जारी है।
अधिक आधुनिक सुविधायों से लैस होगी संस्करण 3 वंदे भारत (Vande Bharat Train)
भारतीय रेलवे कपूरथला, चेन्नई और रायबरेली में उत्पादन इकाइयों के अलावा 200 वंदे भारत ट्रेन-सेट के निर्माण के लिए नव-निर्मित लातूर सुविधा की भी पेशकश करेगा। संस्करण -3 में वंदे भारत की ट्रेनें हल्की, ऊर्जा-कुशल और अतिरिक्त यात्री सुविधाओं के साथ अधिक आधुनिक सुविधाओं के साथ होंगी।
केंद्रीय बजट में मिली थी स्वीकृति (Vande Bharat Train)
सरकार ने केंद्रीय बजट 2022-23 में 400 और वंदे भारत ट्रेनों की खरीद की घोषणा की गई थी। रेल मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार 3,200 डिब्बों वाली 200 वंदे भारत ट्रेनों के लिए बोली दस्तावेजों को अंतिम रूप दिया जा रहा है और इन्हें मार्च में जारी किया जाएगा।
Also Read : ATF Price Hike : जेट इंधन की कीमतों में 3.3 फीसदी का उछाल
Also Read : Share Market Update : जियोपॉलिटिकल टेंशन बढ़ने से सेंसेक्स में 760 अंकों की गिरावट