इंडिया न्यूज,ऩई दिल्ली।
Lemon Price: विगत कई दिनों से देश में नींबू की कीमतों के अचानक 300 रुपये प्रति किलोग्राम के पार चले जाने से हर तरफ हाहाकार मच हुआ है। लोगों को मन में यह सवाल उठा रहा है कि देश में अचानक से नीबें के भाव आसमान को क्यों छूने लगे हैं? हर तरफ इसके भाव की चर्चा हो रही है। देश में ऐसे समय नींबू की कीमतों में तेजी दिखाई है,जब इसकी सबसे ज्यादा जरूरत लोगों को इसी समय होती है, क्योंकि उत्तर भारत समेत देश के अधिकांश इलाकों को में गर्मियों का मौसम स्टार्ट हो गया है। ऊपर से पूरे देश इस समय में नव रात्रि चली है। नींबू की मांग सबसे ज्यादा इसी समय होती है, अधिकतर लोगों नवरात्रि के व्रत वाले खाने में नींबू का उपयोग करते हैं,लेकिन इसकी बढ़े भाव ने आम लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है।
सामान्य मार्केट में 10 रुपये का एक नींबू मिल रहा है, वहीं 300 से 400 रुपये किलोग्राम तक बेचा जा रहा है. दिल्ली से लेकर चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश सहित लगभग सभी राज्यों में यही स्थिति। अब सवाल मन में यह उठ रहा है कि अचानक ऐसा क्या हुआ है कि देश भर में नींबू इतना महंगा होगा। इस पर मंडियों के व्यापारियों ने अपने मत प्रकट किये हैं।
5 गुना बढ़ा रेट
दिल्ली की की सबसे बड़ी फल और सब्जी मंडी आजादपुर में नींबू के थोक विक्रेता वीरेंद्र जैन ने बताया कि थोक मंडी में फल और सब्जियों की बोली लगती है। बाहर से आने वाले अन्य थोक व्यापारी बोली लगाकर यहां से माल ले जाते है। मंडी में आज यानि 9 मार्च को एक किलोग्राम नींबू का दाम 160 से 180 रहा है। अगर नींबू के दामों की पिछले साल से तुलना करें तो इस साल नींबू का रेट करीब पांच गुना ज्यादा बढ़ गया है।
बाढ़ की वजह से बढ़े दाम
अन्य व्यापारी सुरेंद्र सिंह ने कहा कि नींबू का दाम बढ़ने की एक ही वजह सामने आ रही है और वह यह है कि हर साल देशभर में मार्च और अप्रैल के महीने में सिर्फ आंध्रप्रदेश राज्य से नींबू आता है। यहीं से पूरे देश में नींबू की सप्लाई होती है लेकिन पिछले साल 2021 के अक्टूबर-नवंबर में इस राज्य में आई भारी बाढ़ में नींबू की खेती बर्बाद हो गई। बाढ़ के चलते नींबू की फसल को बड़ा नुकसान हुआ और सिर्फ 10 से 20 फीसदी ही फसल बच पाई है।
आंध्र प्रदेश के किसान खुश (Lemon Price)
नींबू का प्रमुख उत्पादक राज्य होने के बावजूद आंध्र प्रदेश में भी नींबू इस बार काफी महंगा बिक रहा है। राज्य के नेल्लोर और तिरुपति के बाजारों में इस समय नींबू 180 से 190 रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से मिल रहा है। कहा जा रहा है कि साल 2004 के बाद इस बार नींबू सबसे ज्यादा महंगा बिक रहा है। नींबू की बढ़ते भाव से भले ही व्यापारी वर्ग व आम जनता खुशी नहीं होगी लेकिन यहां के किसानों के चेहरों में खुशी पर माहौल है।
Also Read : Apartments Sales Report : एक करोड़ से ज्यादा कीमत के घरों की मांग 83 फीसदी बढ़ी
Also Read : Petrol Diesel Rates Today 9 April : लगातार तीसरे दिन नहीं बढ़े पेट्रोल डीजल के दाम