- मुंबई हवाई अड्डे पर यूक्रेन से आए स्वेदेशियों को लेने पहुंचे केंद्रीय मंत्री गोयल
- कल सुबह 250 नागरिकों को लेकर दिल्ली पहुंची फ्लाइट
इंडिया न्यूज,नई दिल्ली।
Indians From Ukraine: हजारों भारतीय छात्रों को यूक्रेन में जारी संकट के बीच अपने स्वदेश वापस लाने के लिए रोमानिया से भारत के लिए उड़ी पहली मुंबई पहुंची गई है। इस पहली फ्लाइड में 219 नागरिक वापस लौटे हैं। एयर इंडिया के विमान की फ्लाइट अटेंडेंट ने कहा है कि हम अपने छात्रों को घर वापस लाकर बहुत खुश हैं। जब हम मुंबई पहुंचे तब छात्र उत्साह से भरे हुए थे। हमें यह मौका देने के लिए भारत सरकार को धन्यवाद।
दूसरी फ्लाइट से आ रहे 250 भारतीय (Indians From Ukraine)
बुखारेस्ट से दूसरी उड़ान 250 भारतीय नागरिकों के साथ दिल्ली के लिए रवाना हुई: विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर #UkraineRussiaCrisis pic.twitter.com/JfKoNKDHHc
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 26, 2022
उधर, विदेश मंत्री जयशंकर प्रसाद ने कहा कि बुखारेस्ट से दूसरी उड़ान 250 भारतीय नागरिकों के साथ दिल्ली के लिए रवाना हो चुकी है और कल सुबह दिल्ली पहुंचने की संभावना है।
हमारा उद्देश्य सभी भारतीयों की सुरक्षित वापसी (Indians From Ukraine)
यूक्रेन में फंसे 219 भारतीयों को लेकर पहली निकासी उड़ान मुंबई पहुंची। विमान ने आज दोपहर रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट से उड़ान भरी थी। स्वागत के लिए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल हवाई अड्डा पर मौजूद रहे। pic.twitter.com/MLByuWq2br
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 26, 2022
मैं खुद कर रहा हूं निगरानी इस काम की (Indians From Ukraine)
Regarding evacuation of Indian nationals from Ukraine, we are making progress.
Our teams are working on the ground round the clock. I am personally monitoring.
The first flight to Mumbai with 219 Indian nationals has taken off from Romania. pic.twitter.com/8BSwefW0Q1
— Dr. S. Jaishankar (@DrSJaishankar) February 26, 2022
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ट्वीट कर कहा कि यूक्रेन से भारतीय नागरिकों को निकालने को लेकर हम प्रगति कर रहे हैं। हमारी टीमें लगातार जमीन पर इसको लेकर काम कर रही है। खुद मैं व्यक्तिगत रूप से इसकी निगरानी कर रहा हूं। उन्होंने कहा कि 219 भारतीय नागरिकों के साथ रोमानिया से मुंबई के लिए पहली फ्लाइट ने उड़ान भर चुकी थी।
बनाया गया मुंबई में विशेष कॉरिडोर (Indians From Ukraine)
यूक्रेन से भारत वापस आ रहे स्वदेशी नागारिकों के लिए मुंबई एयरपोर्ट पर विशेष कॉरिडोर बना गया है. वहीं सभी जरूरी सुविधाओं के साथ एआई-1944 से पहुंचने वाले नागरिकों के एग्जिट की तैयारी की है। वहीं, केंद्र की गाइडलाइंस के मुताबिक, सभी छात्रों को एक अनिवार्य तापमान जांच से गुजरना होगा। लैंडिंग के बाद उन्हें सभी को कोविड-19 वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट या नेगेटिवआरटी-पीसीआर रिपोर्ट दिखानी होगी। यदि वे इन डॉक्यूमेंट्स नहीं दिखा पाते, तो उन्हें एयरपोर्ट पर आरटी-पीसीआर टेस्टिंग करानी होगी। निगेटिव पाए जाने के बाद ही उन्हें बाहर जाने की परमिशन दी जाएगी।
हर संभव मदद करने के लिए सीएम ठाकरे ने दिए दिशानिर्देश (Indians From Ukraine)
वहीं, यूक्रेन से मुंबई आ रहे भारतीय नागारिकों के लिए महाराष्ट्रा के मुख्यंमंत्री उद्धव ठाकरे ने राज्य के अधिकारियों को एग्जिट प्रोसेस के लिए केंद्र के साथ कॉर्डिनेशन और निकासी में हर संभव मदद करने का निर्देश दिया थे।
Also Read : श्रमिकों के लिए E-Shram Portal की शुरूआत, जानिए इसके फायदें
Also Read : LIC IPO की बड़ी खबर, कैबिनेट ने 20 प्रतिशत एफडीआई को दी मंजूरी
Connect With Us : Twitter | Facebook | Youtub