Sagittarius Dhanu Arthik Rashifal Today 9 march 2022
आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। जीवनसाथी से कई दिनों से चल रहा मनमुटाव आज खत्म होगा, चेहरे पर मुस्कान बनी रहेगी। परिवार के साथ आपका दिन अच्छा बीतेगा, घर में स्वादिष्ट भोजन का आनंद लीजिये। उच्च शिक्षा के लिए किसी दूसरे स्थान पर जाना हो सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा। रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है। सेहत का ध्यान रखें। नौकरी में अफसरों के सहयोग से तरक्की के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन भी हो सकता है। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा।