Pisces Meen Arthik Rashifal 7 march 2022
सेहत को नज़रअंदाज़ न करें, शराब से दूर रहें। अगर आप अपनी रचनात्मक प्रतिभा का सही तरीके से इस्तेमाल करेंगे तो यह काफी फायदेमंद साबित होगा। अचानक प्राप्त कोई शुभ समाचार आपके उत्साह में वृद्धि करेगा। इसे परिवार के सदस्यों के साथ साझा करने से आप उल्लास से भर जाएंगे। आपकी राशि का स्वामी देव गुरू बृहस्पति राशि से द्वादश भाव में कुंभ राशि का होकर विद्यमान है। चंद्रमा भी चतुर्थ भाग्य भवन में चल रहा है। फल स्वरूप आज पूरे दिन आय के नए स्रोत सामने आएंगे। विरोध पक्ष पराजित होगा। आपके भाग्य का सितारा फिर से चमकने लगेगा। व्यवसाय में अधिक धन लगाना लाभकारक रहेगा।