Capricorn Makar Arthik Rashifal Today 4 march 2022
मकर राशि वालों को व्यापार के क्षेत्र में आगे बढ़ने के नए अवसर प्राप्त होंगे। यदि आप कोई नया व्यवसाय शुरू करने की सोच रहे हैं तो उसके लिए आज का दिन बहुत ही शुभ है। आज आपको अपनी ताकत और प्रवृत्ति का विश्लेषण करना चाहिए, इससे आने वाले समय में आपको फायदा होगा। आज का दिन सामान्य रहने वाला है। आज आपको व्यवस्था का कोई कार्य सौंपा जा सकता है। राजनीतिक-सामाजिक क्षेत्र में नए संपर्क बनेंगे। शिक्षा क्षेत्र में विशेष प्रगति होकर समाज में सम्मान मिलेगा। सिंह राशि वाला कोई व्यक्ति आपके सामने कोई प्रस्ताव रखे तो उसे अस्वीकार कर दें।