Aries Mesh Arthik Rashifal Today 15 march 2022: आज आपका अनुशासन टूट सकता है। पुराने मामले न उठाएं। खर्चे भी होने की संभावना बन रही है। आलस्य के कारण कोई काम टल सकता है। ऑफिस में साथ काम करने वाले लोगों से वाद-विवाद या मतभेद होने की भी संभावना है। वाहन का प्रयोग सावधानी से करें। व्यवहार में बदलाव से लोग हैरान होंगे। आपका काम करने का मन नहीं करेगा। आज आपको अपनी बुद्धि और चतुराई की परीक्षा लेनी होगी। कुछ लोग अपनी हदें पार कर आपके लिए परेशानी का सबब बन रहे हैं। आपको शांत रहना होगा और उन्हें रोकने की कोशिश करनी होगी। शांति से अपना संदेश उन लोगों तक पहुंचाएं।
,